नोटिस मिलने के बाद किंग खान पहुंचे हाई कोर्ट

मनोरंजन

मनोरंजन जगत (जनमत) :- अभी हाल ही में  शाहरुख खान स्टारर फिल्म “जीरो” फिल्म का टीज़र लांच हुआ. जिसे लेकर चर्चा का बाज़ार गर्म हैं| वहीँ इस फिल्म में अभिनेत्रि  कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा  भी इस  फिल्म में मुख्या भूमिकाओं में हैं| हालाँकि  इस  फिल्म का  ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म विवादों के घेरे में आ गयी हैं| आपको बता दे की इस फिल्म पर सिख कम्युनिटी की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है।

गुरुवार को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (डीएसजीएमसी) द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस के खिलाफ रेड चिलीज इंटरटेनमेंट हाई कोर्ट पहुंच गया। हाई कोर्ट में दायर याचिका में रेड चिलीज ने मांग की  कि मामले में उनका पक्ष सुने बगैर कोई कार्रवाई नहीं की जाए। बता दें कि रेड चिलीज इंटरटेनमेंट शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी है। आरोप है कि फिल्म के एक सीन में अभिनेता शाहरुख खान अंडर गारमेंट पहने दिखाए गए हैं। साथ ही उन्होंने सिख धार्मिक चिन्ह गतका कृपाण भी पहना है। इससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

इस सीन पर आपत्ति जताते हुए मनजिंदर ने निर्देशक आनंद लाल राय व शाहरुख से  फिल्म से आपत्तिजनक सीन का हटाने को कहा था। और साथ ही साथ सोशल मीडिया पर लिखा है- कृपाण को साधारण चाकू की तरह इस्तेमाल कर शाहरुख ने जो सिख ककार को छोटा दिखाया है और हमारी भावनाएं आहत की हैं, इसके लिए उन पर लानत है, उन्हें इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए.हालाँकि इस मामले में क्रिमिनल केस दर्ज कराया गया है।

ये भी पढ़े –

जन्म-जन्म के बंधन में बंधने के लिए जोधपुर पहुचें प्रियंका-निक