ये हॉलीवुड स्टार होगे निक और प्रियंका की शादी के खास मेहमान

मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत) -: बॉलीवुड में इन दिनों एक शादी की चर्चा जोरो पर हैं| जी हाँ हम बात कर रहें हैं दीपिका और रणवीर सिंह की शादी  के बारें में, जिसका कार्ड अभी हाल ही में तेजी से वायरल हुआ था| वही बुधवार को दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में शादी कर ली।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी  इस वर्ष के अंत यानी(3 दिसंबर )तक निक के साथ शादी करने वाली है। प्रियंका  हॉलीवुड स्टार निक जोनस से शादी कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार परिवार और करीबी दोस्तों के साथ कुछ हॉलीवुड सितारे भी इस शादी में शामिल होने वाले हैं। जिस में से एक नाम है ड्वेन जॉनसन ‘द रॉक’  का। रॉक निक और प्रियंका दोनों के ही अच्छे दोस्त हैं। वही रॉक ने मजाक में एक इंटरव्यू में कहा था की निक और प्रियंका को उन्होंने ने ही मिलाया हैं|

प्रियंका ने हॉलीवुड में अपनी शुरुआत ड्वेन जॉनसन की फिल्म  बेवॉच से ही की थी। इस फिल्म में प्रियंका ने निगेटिव किरदार निभाया था। वहीं, निक के साथ ड्वेन जॉनसन ने हाल ही में जुबांजी में साथ काम किया है। प्रियंका- निक की शादी काफी धूमधाम से होने वाली है। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही प्रियंका पूरी परिवार के साथ जोधपुर पहुंचने वाली है। रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण की तरह प्रियंका- निक की शादी भी प्राइवेट ही रहेगी। दोनों अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच सात फेरे लेंगे।

अभी जल्दी में प्रियंका और निक ने सगाई की और आधिकारिक तौर पर अपने संबंध की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। वही प्रियंका का कहना है की उन्हें उमेद भवन बहुत पसंद है इस लिए  शादी के लिए भारत को  ही चुना है।

ये भी पढ़े-

कंफर्म हुई मिस्टर परफेक्शनिस्ट की महाभारत