“राधिका” की “तमन्नाह” महाभारत में होगी पूरी…

मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत) : बॉलीवुड में  मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से विख्यात आमिर खान को यूँ ही नहीं परफेक्शनिस्ट कहा जाता है| उनकी फिल्मो में उनके अभिनय को  देखकर इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि किरदार की हर एक बारीकी को  देखकर पूरी जुनूनियत से वो किरदार में रम जातें हैं|

आपको बता दे की अब फिरंगी ठग जल्द ही भगवान् श्री कृष्ण की भूमिका में चार चाँद लगाने को तैयार हो चूका है| भले ही यह शुरुवात भगवान् कृष्ण से हो लेकिन धीरे धीरे पूरी महाभारत का आगाज शुरू होने वाला है और श्री कृष्ण के बिना महाभारत की परिकल्पना भी करना बेमानी होगा|

वही ये माना जा रहा है कि आमिर खान ने गंगा का रोल तमन्नाह भाटिया को दिया हैं शान्तनु नाम के एक राजा हुआ करते थे एक दिन गंगा तट पर आखेट खेलते समय उनहें गंगा देवी दिखाई पड़ी। शान्तनु ने उनसे विवाह करना चाहा। गंगा ने इस शर्त पर विवाह करना स्वीकार कर लिया कि वे जो कुछ भी करेंगी उस विषय में राजा कोई प्रश्न उन से नहीं करेंगे।

शान्तनु से गंगा को एक के बाद एक सात पुत्र हुए। परन्तु गंगा ने उन सभी को नदी में फेंक दिया। राजा ने इस विषय में उनसे कोई प्रश्न नहीं किया। बाद में जब उन्हें आठवाँ पुत्र उत्पन्न हुआ तो उसे नदी में फेंकने के विरुद्ध शान्तनु ने आपत्ति की। इस प्रकार गंगा को दिया गया उनका वचन टूट गया और गंगा ने अपना विवाह रद्द कर स्वर्ग चली गयीं।

वही माना जा रहा है कि गांधारी के रोल के लिए राधिका आप्टे  को चुना गया हैं|  गांधारी धृतराष्ट्र की पत्नी थी और प्रमुख खलनायक दुर्योधन की माँ थीं। गांधारी देख सकती थीं लेकिन पति के आँखों से विकलांग होने के कारण उन्होंने खुद की आँखों पर भी हमेशा के लिए एक पट्टी बाँध ली थी। हालांकि अभी तक फिल्म की कोई स्क्रिप्ट नहीं तैयार है। ऐसे में ये सारे नाम महज़ अफवाह से ज़्यादा कुछ नहीं है। खबर है कि आमिर खान अपने भव्य प्रोजेक्ट, महाभारत पर काम शुरू कर चुके हैं।

सूत्रों की मानें तो ये सात पार्ट की सीरीज़ होगी जिसमें आमिर खान भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाते दिखेंगे। इस फिल्म का बजट होगा 1000 करोड़ और इस पर पैसे लगा रहे हैं मुकेश अंबानी। वहीं खबरों की मानें तो ये फिल्म ना होकर, वेब सीरीज़ होगी जिसके सात सीज़न होंगे और हर पार्ट का एक अलग डायरेक्टर होगा। वहीँ इस “बाहुबली” बजट वाली फिल्म की जानकारी हम आपको समय-समय पर देते रहेंगे….

ये भी पढ़े –

कोहली ने की “शर्मा जी” के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी