शादी के बाद अब ऐसे रहती हैं अंबानी की बहू श्लोका मेहता

मनोरंजन

नई दिल्ली, (Janmat News):  कुछ महीनों पहले अंबानी खानदान की बहू बनी श्लोका मेहता की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मी़डिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में श्लोका मेहता के साथ मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी नज़र आ रही हैं।

आपको बता दें कि श्लोका मेहता ने 9 मार्च को मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी से शादी की थी। इन दोनों की रॉयल वेडिंग के बाद से ही दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार छाई हुई हैं। हाल ही में श्लोका एक शादी समारोह में शामिल हुई थीं जहां उन्हे उनकी मां मोना मेहता के साथ स्पॉट किया गया है।

https://www.instagram.com/p/B2GrIktlq4t/?utm_source=ig_web_copy_link

इस शादी समारोह में श्लोका ऑफ वाइट रंग का खूबसूरत लहंगा पहने हुए नज़र आ रही हैं। इस लहंगे के साथ उन्होने ग्रीन रंग का चोकर नेक पीस और डायमंड ज्वेलरी पहनी हुई है।

https://www.instagram.com/p/B2GU8WkFOnZ/?utm_source=ig_web_copy_link

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। श्लोका मेहता की शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं हुई थीं।

अपनी शादी में श्लोका ने अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ लाल रंग का खूबसूरत लंहगा पहना था।

शादी से पहले इस जोड़ी ने स्विटजरलैंड में अपनी प्री वेडिंग पार्टी दी थी जिसमें आलिया भट्ट, रणवीर कपूर, शाहरुख खान, करण जौहर, आयान मुखर्जी भी शामिल हुए थे

https://www.instagram.com/p/BwE4F_Yg9j6/?utm_source=ig_web_copy_link

गणपति के मौके पर हाल ही में श्लोका मेहता अपने पति आकाश अंबानी और ससुर मुकेश अंबानी के साथ मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान श्लोका को नारंगी रंग के खूबसूरत सूट में स्पॉट किया गया था।

https://www.instagram.com/p/B2MfyCmFXJv/?utm_source=ig_web_copy_link

(फोटो क्रेडिट- श्लोका मेहता फैन पेज, इंस्टाग्राम)

 

 

Posted By: Priyamvada M