साहो का सॉन्ग एन्नी सोनी 279 फीट की ऊंचाई पर शूट हुआ

मनोरंजन

बॉलीवुड (Janmat News): बाहुबली स्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो का दूसरा गाना एन्नी सोनी 2 अगस्त को रिलीज होने वाला है। ‘साहो’ को भी विजुअली खूबसूरत बनाने कई एक्सपेरिमेंट किए गए हैं। एक्शन सीक्वेंस तो लार्जर दैन लाइफ रखे ही गए हैं, गानों पर भी मेकर्स ने मोटी रकम इनवेस्ट की है। एन्नी साेनी की शूटिंग से जुड़ी कुछ खास बातें सामने आई हैं।

100 लोगों के साथ पहुंचे ऑस्ट्रिया: ‘एन्नी सोनी’ गाना फिल्माने के लिए टीम 100 लोगों के साथ ऑस्ट्रिया के मशहूर स्कीइंग रिसॉर्ट ‘स्टायबाय ग्लेशियर-टॉप ऑफ टायरोल’ चली गई। उस लोकेशन को मैनेज करने वाले लोगों ने पूरी जगह गाना शूट करने वाले का दे दी थी।

https://www.instagram.com/p/B0iF6HnHjG6/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

चार्ल्स कुओनेन पर भी पहुंची टीम : एन्नी सोनी को दुनिया के सबसे लंबे झूलते हुए फुटब्रिज पर भी फिल्माया गया। दरअसल टीम की कोशिश फिल्म के माध्यम से दर्शकों को ऐसे लोकेशनों को भी दिखाने की थी, जो अब तक बाकी हिंदी फिल्मों में कम देखने को मिले हैं।

स्विटजरलैंड में है ब्रिज : ज़ेरमैट टूरिज्म के अनुसार चार्ल्स कुओनेन 1621 फीट लम्बा है। वहीं इसकी ऊंचाई 279 फीट है। इसे दुनिया के सबसे लंबे पैदल यात्री सस्पेंशन ब्रिज होने का दर्जा हासिल है। गाने को जॉल्सबर्ग के खूबसूरत लोकेशनों पर भी शूट किया गया है। गाना गुरू रंधावा ने और तुलसी कुमार ने गाया है। कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट की है।

 

 

Posted By: Priyamvada M