सदी के महानायक के सर सजेगा सिनेजगत का “ताज़”…

मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत):- बॉलीवुड के बेताज् बादशाह और सदी के महानायक जो बूढ़े से लेकर जवान के दिलो में राज करने वाले अमिताभ सभी के लिए अमिताभ बच्चन जी और हमारे लिए “बिग बी”| जैसे बिना हीरो के फिल्म का कोई रहनुमा नहीं होता उसी तरह बिना अमिताभ के  इस जगमाते बालीवुड की कल्पना करना भी बेकार है| इसीलिए सदी के महानायक सभी के दिलो पर राज करते हैं और हर दौर का दर्शक उन्हें टकटकी लगाकर देखता है|

महानायक अमिताभ बच्चन को इस वर्ष के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना  गया है। इस मौके पर अभिनेता से लेकर राजनेता तक ने बिग बी को शुभकामनाएं दीं । मंगलवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसका ऐलान किया।  भारतीय सिनेमा में दादा साहब के ऐतिहासिक योगदान के चलते 1969  से भारत  सरकार ने उनके सम्मान में ‘दादा साहब फाल्के’ पुरस्कार की शुरुआत की गई थी।

संयोग है कि अमिताभ  ने ‘सात हिंदुस्तानी’ फिल्म के साथ उसी वर्ष अपने करियर की शुरुआत की थी। दादा साहेब को भारतीय सिनेमा का जन्मदाता कहा जाता है। 30 अप्रैल 1870 को दादा साहेब का जन्म हुआ था। अमिताभ बच्चन ने कम से कम दो पीढ़ियों को अपने अभिनय से प्रभावित किया है और वो अभी भी अपने करियर की दूसरी पारी खेल रहे हैं। उनके अभिनय और उनकी आवाज़ की धमक ही तो है की कितने अभिनेता आए और कितने  अभिनेता गएँ पर बॉलीवुड के आसमान में  चमकता हुआ केवल एक ही चाँद है वो है “बिग बी”|

हमारे जनमत परिवार की तरफ़ से बॉलीवुड के बेताज् बादशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं….

Posted By:- Amitabh Chaubey