आयुष्मान की ‘ड्रीम गर्ल’ पहुची 100 करोड़ के करीब…

मनोरंजन

मनोरंजन जगत (जनमत) :- अपने अलग कंटेंट और आयुष्मान खुराना की जबरदस्त एक्टिंग से भरपूर फिल्म ड्रीम गर्ल रिलीज के 10वें दिन तक करीब 97.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। वहीँ इससे यह साफ़ अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी.  आपको बता दे कि ‘बधाई हो’ के बाद यह आयुष्मान खुराना की दूसरी फिल्म होगी जो 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने जा रही है। वहीँ दूसरी तरफ सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा की फिल्म छिछोरे भी सुपरहिट घोषित कर दिया है। रिलीज के 17वें दिन तक छिछोरे का कुल कलेक्शन करीब 125.23 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इन दोनों फिल्मो ने अपनी लगत से लगभग दोगुने से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

वहीँ इसी के साथ ही शुक्रवार को रिलीज हुई पल पल दिल के पास दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना सकी। फिल्म का वीकेंड कलेक्शन बमुश्किल 4.75 करोड़ तक ही पहुंच सका। जबकि सोनम कपूर का लकी चार्म ‘द जोया फैक्टर’ ने महज 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं स्लो स्टार्ट लेने वाली ‘सेक्शन 375’ ने दो हफ्तों में करीब 14.54 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जबकि सोनम कपूर की ‘द जोया फैक्टर’ ने महज 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया। रिलीज हुई पल पल दिल के पास दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना सकी। फिल्म का वीकेंड कलेक्शन बमुश्किल 4.75 करोड़ तक ही पहुंच सका।

 Posted By :- Ankush Pal