370 हटाना भाजपा के लिए “भारत माता” को अखंड बनाने का है संकल्प …..

गुजरात और महाराष्ट्र

मुंबई(जनमत) :-   गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया और इस दौरान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले का विरोध करने पर कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान शाह ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए कश्मीर राजनीतिक मुद्दा है, लेकिन हमें इसमें देशभक्ति नजर आती है। कांग्रेस ने कश्मीर में नरसंहार का झूठ फैलाया, लेकिन वहां एक भी गोली नहीं चली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों के घोषणा के बाद  वो रैली को सोम्बोधित कर रहें थे. शाह ने कहा, ”राहुल बाबा हमारी पीढ़ियां कभी कश्मीर के लिए बलिदान देने से पीछे नहीं हटीं।

 

अमित शाह ने इस दौरान कहा कि, “आपको इसमें राजनीति दिखाई देती है और हमें इसमें देशभक्ति दिखाई देती है। 1950 में सरदार पटेल की मृत्यु के बाद 1952 में दिल्ली समझौता हुआ, जो अनुच्छेद 370 की नींव थी। बाद में 370 और 35ए लगाई गई। इसके कारण भारत का कोई व्यक्ति कश्मीर में प्रॉपर्टी नहीं खरीद सकता था।”370 हटाना भाजपा के लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं, भारत माता को अखंड बनाने का संकल्प है।

Posted By – Ankush Pal