“महेश भट्ट” बॉलीवुड इंडस्ट्री के डॉन हैं….

मनोरंजन

मनोरंजन जगत (जनमत):- अभिनेत्री लवीना लोध ने निर्माता- निर्देशक महेश भट्ट पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाये हैं जिसके मुताबिक, उनकी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल से हुई थी। लेकिन बाद में पता चला कि सुमित ड्रग्स और लड़कियों की सप्लाई करता है। अब दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। लवीना लोध वीडियो में कह रही हैं, ‘नमस्ते, मेरा नाम लवीना लोध है और मैं यह वीडियो मेरी और मेरी फैमिली की सेफ्टी के लिए बना रही हूं।

मेरी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल के साथ हुई थी और मैंने डिवोर्स केस (तलाक का मुकदमा) फाइल किया है क्योंकि मुझे पता चला गया था कि वो ड्रग्स सप्लाई करते हैं एक्टर्स को, जैसे अमायरा दस्तूर, सपना पब्बी  आदि। और उनके फोन में भी बहुत अलग-अलग किस्म की लड़कियों की तस्वीरें होती हैं, जो वो डायरेक्टर्स को दिखाते हैं। तो वो लड़की भी सप्लाई करते हैं। और इन सारी बातों की जानकारी महेश भट्ट को है। लवीना ने कहा है कि भट्ट और उनका परिवार मिलकर उन्हें परेशान कर रहा है।लवीना लोध ने आरोप लगाया कि इंडस्ट्री में सबसे बड़े डॉन महेश भट्ट हैं और वह पूरा सिस्टम ऑपरेट करते हैं।

लवीना कहती हैं, ‘अगर आप उनके हिसाब से नहीं चलते तो वह आपका जीना हराम कर देते हैं। महेश भट्ट ने कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। कितने एक्टर, डायरेक्टर्स, कंपोजर्स को उन्होंने काम से निकाल दिया है। वो एक फोन करते हैं पीछे से और लोगों का काम चला जाता है। और लोगों को पता भी नहीं चलता है। जब मैं पुलिस स्टेशन एनसी लिखाने जाती हूं तो कोई मेरी एनसी नहीं लेता है और अगर एनसी लिख भी देती हूं तो उस पर कोई एक्शन नहीं होता है।’ऐसे उन्होंने बहुत जिंदगियां बर्बाद की हैं। जब से मैंने उनके खिलाफ केस फाइल किया है, वो हाथ धोकर मेरे पीछे पड़ गए हैं। अलग-अलग तरीके से वो मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।

Posted By:- Ankush,

Bollywood Desk.