शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Exclusive News

मुंबई(जनमत). शेयर बाजार गुरुवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स 36424.23 पर खुला और कारोबार के दौरान 36597.20 तक चढ़ा। इससे पहले सेंसेक्स का उच्च स्तर 36,443.98 है जो इसने 29 जनवरी को छुआ था। निफ्टी ने 11,006.95 से शुरुआत की और 11,050.50का हाई बनाया। एक फरवरी 2018 के बाद पहली बार निफ्टी 11,000 के ऊपर आया है। एक्सपर्ट के मुताबिक कच्चे तेल में तेज गिरावट की वजह से शेयर बाजार में तेजी आई है। निफ्टी इस साल ऊपर की ओर 11,200-11,300 के बीच और नीचे की ओर 9,500-10,000 के दायरे में रह सकता है।

सबसे ज्यादा तेजी रियालंस और एसबीआई के शेयर्स में है। निफ्टी में बढ़त के बाद रिलायंस आज 10,000 करोड़ डॉलर की कंपनी बन गई है। वहीं कंपनी का शेयर 1.51 फीसद की बढ़त के साथ 1050.05 के स्तर पर और एसबीआई 1.31 फीसद की तेजी के साथ 262.30 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप इंडेक्स में 0.75 फीसद और स्मॉलकैप में 0.88 फीसद की बढ़त है।

 ये भी पढ़े –

क्रोएशिया पहली बार विश्व कप के फाइनल में