भूकंप के झटके से कांपा झारखंड-कर्नाटक….

Exclusive News देश – विदेश

 देश/विदेश (जनमत) :- झारखंड के जमशेदपुर में धरती के कंपन से लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम थी, लेकिन फिर भी लोगों के बीच दहशत देखने को मिली। देश के दो राज्य शुक्रवार सुबह भूकंप के झटकों से हिल गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (भूकंप विज्ञान) ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 थी। सेंटर ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6.55 बजे जमशेदपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

वहीं, कर्नाटक का हम्पी शहर भी शुक्रवार सुबह भूकंप के झटकों से हिल गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (भूकंप विज्ञान) ने बताया कि सुबह 6.55 बजे हम्पी में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 थी। हालांकि, शहर में किसी भी तरीके के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Posted By:- Ankush Pal

Correspondent, Janmat News.