इस सावन सड़कों पर नहीं मिलेगा सुनने को “हर हर महादेव”…

Exclusive News UP Special News

अमेठी (जनमत) :-कोरोना महामारी के कारण इस  वर्ष के सावन माह में कांवड़ यात्रियों से सूनी रहेगी।और सड़कों पर बोल बम का जय घोष सुनने को नहीं मिलेगा।जिसको लेकर जिले में स्थित मंदिरो के पुजारी भी कांवड़ यात्रियों से अपील कर रहे हैं कि देश की सुरक्षा को देखते हुए इस वर्ष अपने घरों में ही भोलेनाथ को जल चढ़ाएं। देश में फैले महामारी के कारण लोगों की आस्था पर गहरा प्रभाव पड़ा है।जिससे अब कांवड़ यात्रा पर कोरोना की काली छाया पड़ गई। हर वर्ष सावन माह में लाखों कांवरिया पवित्र नदियों से जल भर कर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए पदयात्रा पर निकलते हैं। इस दौरान डीजे की धुन पर नाचते गाते सभी कावड़िया एक साथ दिखाई देते हैं लेकिन जानकारी के मुताबिक इस बार महामारी को देखते हुए कांवड़ यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है।

जिसको लेकर जिले में स्थित मंदिरों के पुजारी व सन्तो ने लोगों से अपील करने का कार्य शुरू कर दिया है।”जै मां देवी हिंगलाज पुजारी समिति” और हिंगलाज मंदिर के पुजारी पंडित शेषराम मिश्र ने सभी कांवरिया भक्तों से इस वर्ष सावन माह में घर में ही पूजन अर्चन व जलाभिषेक करने का अनुरोध किया है।हिंगलाज देवी मंदिर के पुजारी “वीरेंद्र कुमार मिश्र” ने भी सभी कावड़ भक्तों से आगामी सावन माह में घर पर पूजन अर्चन कर जलाभिषेक करने का अनुरोध किया है।

धर्म और आस्था किसी भी प्रकार से कम नहीं हो सकती लेकिन आज देश की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है इसलिए स्थानीय प्रशासन की सहयोग करते हुए इस महामारी से लड़ने के लिए इस वर्ष भगवान भोलेनाथ को अपने घरों पर रहकर ही जलाभिषेक और पूजन अर्चन करें।

Posted By:- Ankush Pal

Correspondent, Janmat News.