भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 37वें दिन प्रतापगढ़ में राहुल गांधी का हुआ जोरदार स्वागत

UP Special News

प्रतापगढ़ (जनमत):-  राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ३७वां दिन है राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जनपद प्रतापगढ़ पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत हुआ। राहुल को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। राहुल गांधी जिले में करीब 85 किमी रोड शो तक करेंगे | अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दानिश माबूद शहर के चौक घंटाघर में पर किया स्वागत। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शहर के भगवा चुंगी,बाबागंज,चौकघंटाघर, अंबेडकर चौराहा,मीराभावन होते हुए लालगंज पहुंचेगी |

न्याय यात्रा की सुरक्षा में चार जनपदों की फोर्स किए गए तैनात किया गया है। खुली जीप के ऊपर खड़े होकर राहुल गाँधी लोगों का अभिवावादन स्वीकार कर रहे हैं।शहर में कई स्थानों पर राहुल गांधी के ऊपर फूल बरसाए गए। उनके साथ वाहन पर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, मोना मिश्रा आदि मौजूद हैं। राहुल गांधी गांधी इंटर कॉलेज सांगीपुर में भोजन करने के बाद जनपद अमेठी के लिए रवाना होंगे । राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है|

 

Reported By- Vikas Gupta 

Published By – Ambuj Mishra