रोडवेज बस ने स्कूटी में मारी ठोकर भाई बहन की थम गयी साँसे

क्षेत्रीय समाचार

 

लखनऊ  ( जनमत ) |  लक्ष्मण मेला मैदान के पास तेज रफ़्तार रोडवेज बस ने स्कूटी सवार भाई- बहन को रौंद दिया| हादसे में घायल भाई-बहन की शनिवार देर रात इलाज़ के दौरान मौत हो गयी |

 

भाई स्कूटी से बहन को सिपाही भर्ती की परीक्षा दिलाने ले जा रहा था| मृतक भाई-बहन के पिता की तहरीर पर हज़रतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है| आपको बतादे की महानगर के रहीमनगर निवासी कृष्ण कुमार मौर्या एक चालक है| कृष्ण कुमार ने बताया की पुत्र आयुष मौर्य (23) व् बेटी साक्षी मौर्या (21) ने सिपाही भर्ती के लिए एक साथ आवेदन किया था| साक्षी की परीक्षा शनिवार और आयुष की परीक्षा रविवार को थी| शनिवार सुबह आयुष स्कूटी से बहन साक्षी को ले कर क्रिस्चन कॉलेज गया था| इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे साक्षी को सिपाही भर्ती दिलाने के लिए जानकीपुरम के लिए निकला था| लक्ष्मण मेला मैदान गेट न० दो के पास तेज रफ़्तार रोडवेज की बस ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मारी| पुलिस ने घायल भाई-बहन को ट्रामा सेंटर पहुँचाया| इलाज़ के दौरान देर रात दोनों ने दम तोड़ दिया|

 

वही रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाई-बहन का शव घर पहुँचाया गया| पिता क्रिशन कुमार ने रोते हुए कहा की दोनों ने एक साथ पुलिस की वर्दी पहनने की ठानी थी| एक साथ आवेदन किया| लिखित और शारीरिक परीक्षा की तैयारी भी साथ करते थे| लेकिन भगवान् को कुछ और ही मंजूर था| अब दोनों की एक साथ जान चली गयी |   

PUBLISHED BY-GAURAV UPADHYAY