मच्छर ‘ओ ब्लड और ग्रुप गर्भवती महिलाओं को ज्यादा परेशान करते हैं

Life Style

लाइफस्टाइल (Janmat News):  बारिश आते ही मौसम तो सुहाना हो ही जाता है लेकिन इसके साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस सुहाने मौसम के मज़े में खलल की वजह मच्छर होते है जो इस मौसम में बीमारियों की मुख्य वजह बनते हैं। इसलिए ऐसे मौसम में इससे बचना बहुत जरूरी है। मच्छरों से बचने के लोगों घरेलू उपचार से ले कर कई नई- नई तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं । लेकिन क्या आप लोग जानते हैं कि कई ऐसे कारण भी होते है, जिसकी वजह मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा काटते हैं।

आखिर किन लोगों को ज्यादा मच्छर काटते हैं-

– कई रिपोर्ट्स  के अनुसार मच्छर एक खास ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियों को ज्यादा काटते हैं और रिसर्च में सामने आया है कि मच्छर ‘ओ ब्लड ग्रुप; की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं।

Related image

– कई लोगों और रिसर्च के अनुसार ये माना जाता है की जब लोग ज्यादा बीयर पी लेते हैं तब भी उन्हें ज्यादा मच्छर काटते हैं। हालांकि इस मामले में पूरी तरह से किसी भी रिसर्च में पुष्टि नहीं हुई है।

– जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है उन्हें मच्छर अधिक काटते हैं, क्योंकि पसीने में लैक्टिक एसिड, यूरिक एसिड, अमोनिया आदि होते हैं, जिससे मच्छर ज्यादा आकर्षित होते हैं।

– गर्भवती महिलाएं अन्य महिलाओं की तुलना में ज्यादा गहरी सांसें लेती हैं और इस दौरान उनके शरीर का तापमान भी अधिक होता है। इन सब कारणों से गर्भवती महिलाओं को मच्छर अधिक काटते हैं।

– फीमेल यानी मादा मच्छर को जिन्दा रहने के लिए आइसोल्युसिन की जरूरत होती है। इस वजह से जिन लोगों के शरीर में आइसोल्युसिन ज्यादा होता है, उन्हें मच्छर ज्यादा परेशान करते हैं।