अमेरिका होंडुरास के जंगलों में दबे शहर ‘लॉस्ट सिटी’ में जीवों की विलुप्त प्रजातियां मिलीं

Exclusive News Life Style क्षेत्रीय समाचार

वॉशिंगटन (Janmat News): होंडुरास के जंगलों में दबे शहर ‘लॉस्ट सिटी’ में खोज अभियान पर निकले वैज्ञानिकों के दल को ऐसा कुछ मिला कि वे भौचक्के रह गए। टीम को पक्षियों की 198, तितलियों की 94, छोटे स्तनपायी 40, 30 बड़े स्तनपायी और 56 तरह के एम्फीबियन और रेप्टाइल मिले हैं। इनमें टाइगर बीटल भी शामिल है, जो कभी निकारागुआ में पाया जाता था, लेकिन इसे अब विलुप्त मान लिया गया था।

कंजरवेशन इंटरनेशनल को जब इन जंगलों में एक बहुत ही पुराने शहर के अवशेष दबे होने का पता चला तो उन्होंने इसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए रिसर्चरों की एक टीम को तीन हफ्तों के अभियान पर यहां भेजा था। इस टीम को फाल्स ट्री कोरल प्रजाति का सांप भी 1965 में अंतिम बार इस इलाके में मिला था, लेकिन उसके बाद उसका भी कोई रिकॉर्ड नहीं था।

इन प्रजातियों के मिलने से हम बहुत उत्साहित हैं

  • माना जा रहा था कि यह अवशेष ‘लॉस्ट सिटी ऑफ मंकी गॉड’ अथवा व्हाइट सिटी के हैं। यह मध्य अमेरिका का वह क्षेत्र है, जिसके बारे में लोगों को अधिक कुछ नहीं पता है। यह टीम जब इस पुरातन सिटी के अवशेषों के बीच पहुंची तो वहां मौजूद जैव विविधता ने उनको आश्चर्य में डाल दिया।
  • अभियान के निदेशक ट्रोंट लॉरसन ने कहा कि इन प्रजातियों के मिलने से हम बहुत उत्साहित हैं। यह वह इलाका है जहां पर अब भी पर्यावरणीय और नई प्रजातियों के विकास की प्रक्रिया जारी है। इस अभियान से यह इलाका पर्यावरणीय और ऑर्किलोजिकल महत्व का हो गया है।

Posted By: Priyamvada M