‘अर्थ डे’ पर गूगल का अनोखा डूडल्स

देश – विदेश

देश विदेश(जनमत): पूरी दुनिया में इंटरनेट पर अपनी धाक ज़माने वाला इंटरनेट का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल ने एक नया डूडल बनाया है। सोमवार(आज) अर्थ डे है इस मौके पर गूगल ने एक अद्भुत स्पेशल डूडल्स बनाया है| यह गूगल  डूडल आकाश से धरती के गर्भ तक सफर करवाते हुए  उपयोगकर्ता को इन स्थानों पर मौजूद 6 अजीबोगरीब और अनोखे प्रणी, पक्षी और वनस्पति की जानकारी देता है।

आसमान की ऊंचाई से लेकर धरती की गहराई तक प्रकृति से जुड़े इन अनोखे, प्राणी, पक्षी और वनस्पति के बारे में दी गई जानकारी किसी को भी हैरान कर सकती है। अपने एनिमेटेड स्लाइड शो में गूगल ने इनके बरे में स्लाइड्स के माध्यम से जानकारी दी है। अर्थ डे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है।

इसकी स्थापना अमेरिकी के सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। वही अब इस परंपरा को 192 देशों ने खुली बांहों से अपनाया और आज लगभग पूरी दुनिया में प्रति वर्ष पृथ्वी दिवस के मौके पर धरा की धानी चुनर को बनाए रखने और हर तरह के जीव-जंतुओं को पृथ्वी पर उनके हिस्से का स्थान और अधिकार देने का संकल्प लिया जाता है।