माही के नाम दर्ज हुआ “अनोखा” रिकॉर्ड

खेल जगत

खेल जगत(जनमत) टीम इंडिया के पूर्वे 37 वर्षीय कप्तान  महेंद्र सिंह धोनी ने भारत का नाम रोसन किया है धोनी भारत के सब से प्रशिद्ध खिलाड़ी  हैं| धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को दो बार वर्ल्ड कप जितवाया हैं| संडे को आईपीएल 2019  में  चेन्नई सुपर किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के मैच में महेंद्रसिंह धोनी की तूफानी नाबाद पारी खेली जिस में उन्होंने 48 गेंदों में 5 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए।

धोनी ने इस मैच के दौरान कई रिकॉर्ड भी बनाये। वे आईपीएल में बतौर कप्तान 4000 रन बनाने पहले खिलाड़ी बने। वे इस टी20 लीग में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। वे अब आईपीएल में 184 मैचों में 203 छक्के लगा चुके हैं। आईपीएल में 200 से ज्यादा छक्के लगाने वाले वे तीसरे खिलाड़ी बन गए।

इस लिस्ट में क्रिस गेल 121 मैचों में 323 छक्के लगाकर पहले और एबी डीविलियर्स 150 मैचों में 204 छक्के लगाकर दूसरे स्थान पर हैं।धोनी ने इस मैच में नाबाद 84 रन बनाए जो आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर है।