आधी रात को “ईश्वर के पुत्र” ने लिया जन्म….

देश – विदेश

देश-विदेश (जनमत) :- आज देश के साथ पूरी दुनिया के  मसीही समुदाय खुशियों में डूब गए। यह मौका था इंसानियत का पाठ पढाने वाले प्रभु ईशा मसीह के जन्म का चारों ओर खुशियों का माहौल के बीच प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिन बहुत ही धूम धाम से मनाया गया।  आधी  रात बारह बजते ही  देश के सभी गिरजाघरों के घंटे बजने लगे, चारों ओर मेरी क्रिसमस गूंज उठा और लोग एक दुसरे को बधाई देने लगे और बधाइयों का दौर शुरू हो गया.

वहीँ राजधानी लखनऊ में मुख्य आयोजन कैथड्रिल चर्च में आयोजित किया गया। जहां विशप ने प्रार्थना की। वहीं शहर के सभी गिरजाघरों में प्रभु की आराधना की गई, प्रार्थना सभा के लोगों ने एक दूसरे को मेरी क्रिसमस और हैप्पी क्रिसमस के साथ बधाइयां दीं। रात बारह बजे प्रभु के जन्म के साथ ही क्रिसमस की खुशियां मनाने का दौर शुरू हो गया।