आसमान छूने वाला मंदिर बनेगा अयोध्या की “शान”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने राम मंदिर पर बड़ा बयान दिया है। झारखंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा राम जन्मभूमि पर आसमान छूने वाला मंदिर बनेगा। राज्य के लातेहार में कहा कि आप बताइए, राम मंदिर बनना चाहिए कि नहीं? मगर ये कांग्रेस पार्टी न्यायालय में केस ही नहीं चलने देती थी। अभी उच्चतम न्यायालय ने यह निर्णय कर दिया है। अयोध्या पर फैसला आने के बाद पहली बार  अब राम जन्मभूमि पर आसमान छूने वाला मंदिर बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की एक के बाद एक समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। शाह ने कहा कि वोट के लालच में कांग्रेस ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 का समाधान नहीं निकाला।

इसी के साथ ही नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत माता के मुकुट पर लगे इस कलंक को हटाकर इस समस्या का समाधान कर दिया।अमित शाह ने कहा कि आज झारखंड विकास के पथ पर अग्रसर है, क्योंकि ऊपर नरेंद्र मोदी की सरकार है और राज्य में भी भाजपा की सरकार है। झारखंड को अटल जी ने बनाया, मोदी जी संवारेंगे और झारखंड को एक नंबर का राज्य बनाएंगे।उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने आपको 10 साल का समय दिया था, लेकिन आप झारखंड के लिए कुछ नहीं कर पाए।  उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि निर्णय न्यायालय करे, संवैधानिक रूप से इस विवाद का अंत हो और देखिए उच्चतम न्यायालय ने इसका समाधान कर दिया और भव्य राम मंदिर के निर्माण का प्रशस्त कर दिया।

Posted By :- Ankush Pal