इस देश से मजबूत है भारत: नौसेना प्रमुख

देश – विदेश

देश विदेश(जनमत): भारतीय  नौसेना  हिन्द महासागर में अपनी ताकत बड़ा रही हैं|  भारतीय नौसेना अपने पड़ोसी देश चीन के मुकाबले हिंद महासागर में अपनी ताकत को और बड़ा रही है| इसके लिए नौसेना हिंदमहासागर में जंगी जहाजों और लड़ाकू विमानों की तैनाती कर रही है।

नौसेना प्रमुख ने यह दावा करते हुए नौसेना में जल्दी ही शामिल होने वाले जंगी जहाज नवीनतम पनडुब्बियों का ब्यौरा भी दिया। सोमवार को नौसेना प्रमुख ने नौसेना दिवस के पूर्व आयोजित फ़ंक्शन में यह बात बोली। उन्होंने कहा की नौसेना समुद्री इलाके पर दिन रात निगरानी रख रही है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा सशक्त है। भारत की पहली परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत की पेट्रोलिंग पूरी होने से देश की रक्षा प्रणाली और मजबूत हुई है।

अप को बता दे की  हिंद महासागर में चीन ने पिछले कुछ समय से अपनी क्रियाकलाप  बढ़ा दी हैं। भारत के लिए यह  बहुत ही चिंता की  बात है। चीन तेजी से दक्षिण एशिया क्षेत्र में अपना विकास करने में जुटा है जिसे देखते हुए भारत उसे कोई भी मौका नहीं देना चाहता है।

ये भी पढ़े-

12वीं पास के लिए निकली वैकेंसी