“एग्जिट-पोल” से हिम्मत मत हारिये….

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- देश में लोकसभा चुनाव के बाद जहाँ एक्सिट ने विपक्षी दलों की नींदें उड़ा रखी है. वहीँ इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ऑडियो संदेश भेजकर हिम्मत से डटे रहने की अपील की है। प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं संदेश भेजा है कि वे अफवाहों और एग्जिट पोल पर ध्यान न दें, और स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों पर डटे रहें। कार्यकर्ताओं को जारी ऑडियो संदेश में प्रियंका ने कहा कि आप लोग, अफवाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिए। यह अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही हैं।

वहीँ इसी बीच इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है। स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए। प्रियंका ने आगे कहा, हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा। विभिन्न एग्जिट पोल में लोकसभा की 542 सीटों के लिए भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें दी गई हैं। एनडीए के खाते में एग्जिट पोल में सबसे ज्यादा 267-350 सीटें आई हैं। बता दें कि 19 मई को आए तकरीबन सभी प्रमुख एक्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।