कभी सुधारते थे साइकिल का पंक्चर… आज बने लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर….

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :-  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 17वीं लोकसभा के लिए मध्यप्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा सीट भाजपा सांसद डॉक्टर वीरेंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। वह नवनिर्वाचित सांसदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं। सांसद के रूप में लोकसभा सदस्य पद की शपथ दिलाई। वीरेंद्र कुमार सात बार सांसद बन चुके हैं। वह चार बार टीकमगढ़ लोकसभा और तीन बार सागर सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

आपको बता दे कि वर्तमान में वह टीकमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी किरण अहिरवार को लगभग 3.48 लाख वोटों से हराया था। वीरेंद्र कुमार बचपन में परिवार का भरण-पोषण करने के लिए अपने पिता के साथ साइकिल की दुकान पर काम करते थे। इसके साथ ही वह पढ़ाई भी करते रहते थे। ऐसा कहा जाता है कि अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान जब उन्हें कोई पंक्चर सुधारता हुआ मिलता है तो वह उसके पास पहुंच जाते हैं। कई बार उनकी मदद कर देते हैं तो कभी पंक्चर सुधारने के टिप्स भी दे देते हैं। कहीं न कही यह उनकी कड़ी मेहनत और परिक्ष्रम का ही नतीजा है, जिसके चलते आज वो इतने बड़े पद पर विराजमान होने के लिए शपथ ली. इसके बाद उन्हें प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया।