कोरोना वायरस को लेकर देश में “हाई अलर्ट”….

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- कोरोनावायरस ने दुनिया के 17 देशों तक अपनी पहुच बना ली है. अकेले  चीन में इस खतरनाक वायरस से अब तक 213 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, वायरस के प्रकोप को देखते हुए भारत ने वहां फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए शुक्रवार को विशेष विमान रवाना किया है। दूसरी तरफ इन यात्रियों की जांच के लिए भारतीय सेना द्वारा हरियाणा के मानेसर में एक विशेष वार्ड बनाया गया है। चीन के वुहान प्रांत में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए शुक्रवार विशेष विमान दिल्ली से रवाना हुआ। चीन के वुहान प्रांत से फैला यह वायरस दुनिया भर को अपनी आगोश में लेता जा रहा है.

वहीँ इसे देहते हुए भारत में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. भारतीय सेना द्वारा हरियाणा के मानेसर में एक विशेष वार्ड बनाया गया है, जिसमें चीन से आने वाले भारतीय छात्रों को रखा जाएगा। इस वार्ड में लगभग 300 लोगों को रखने की सुविधा हैं। इस वार्ड में छात्रों की डॉक्टरों और कर्मचारियों के सदस्यों की एक योग्य टीम द्वारा कुछ हफ्तों तक निगरानी की जा सकती है। भारतीय सेना ने इस विशेष वार्ड को लेकर कहा कि स्क्रीनिंग और विशेष वार्ड में रखने से पहले दो प्रक्रियाएं होंगी। सबसे पहले हवाई अड्डे पर भारतीय छात्रों की स्क्रीनिंग की जाएगी, उसके बाद उन्हें मानेसर के इस विशेष वार्ड में रखा जाएगा। वहीँ इस दौरान सभी की जांच की जाएगी उसके बाद ही उन्हें देश की सीमा में दाखिल होने दिया जाएगा.

Posted By:- Ankush Pal