गूगल मना रहा अपना 20वां जन्मदिन

देश – विदेश

देश विदेश(जनमत).पूरी दुनिया में इंटरनेट पर अपनी धाक ज़माने वाला इंटरनेट का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल आज अपना 20वां जन्मदिन मना रहा है। इस अवसर पर गूगल ने अपने जन्मदिन पर एक खास डूडल बनाया है। गूगल ने अपने जन्मदिन पर 1.37 मिनट का एक वीडियो बनाया है इस वीडियो में  गूगल ने अपने पिछले 20 सालो के सफर का पूर्णता से लोगों के सामने पेस किया है।

इस वीडियो में गूगल ने ये दिखया गया है कि कैसे इन 20 सालों में गूगल ने दुनिया की अलग अलग भाषाओं में उपयोगकर्ताओं की आवश्यकताओं और उनकी इच्छओ को पूरा किया है। साथ ही उसने अंत में अपने उपयोगकर्ताओं को उनके समर्थन और प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया।वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गूगल अपने 20वें जन्मदिन पर कई नई सामग्री लेकर आ रहा है।

कंपनी ने मोबाइल सर्च पर और भी जादा ध्यान लगाते हुए इसे और अच्छा करने की प्रयास किया है। कंपनी फेसबुक की तरह ही उपयोगकर्ताओं की अलग अलग शौक के आधार पर उन्हें सर्च कर कंटेंट देगा। कंपनी नए अपडेट्स में गूगल लेंस इंटीग्रेशन के अलावा डिस्कवर, एक्टिविटी कार्ड और फीचर्ड वीडियोज भी सामिल करे गा।

ये भी पढ़े –

खूबसूरती की मल्लिका है इरफान पठान की शरीक-ए-हयात