पश्चिम बंगाल में भाजपा का “चाणक्य” फूंकेगा चुनावी बिगुल…

देश – विदेश राजनीति

देश- विदेश (जनमत) :- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह  पश्चिम बंगाल में ममता के गड़ में गरजेंगे. वहीँ इस रैली को भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुवात के रूप में देखा जा रहा है. वहीँ 2014 में उत्तर और पश्चिम भारत को अपनी पॉलिटिक्स का केंद्र बनाने वाली भाजपा ने आम चुनाव से पहले अपनी रणनीति में रोचक बदलाव करते हुए लूक ईस्ट की नीति अपनाई है। अभी हाल ही में ममता ने जिस तरह विपक्षी एकता और महागठबंधन की एक विशाल झलक दिखाई, उसे लेकर अमित शाह की रैली को बेहद अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े- भारतीय मूल की कमला हैरिस लड़ेंगी अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव…

आपको बता दे की भाजपा की उम्मीदें पश्चिम से ज्यादा उत्तर बंगाल की सीटों पर टिकी हैं, इसलिए अमित शाह अपना चुनावी अभियान मालदा से शुरू करने जा रहे हैं। 2014 में मोदी लहर के दौरान भाजपा ने बंगाल से दो सीटें जीती थीं–आसनसोल और दार्जिलिंग की। हिंदी पट्टी में होने वाले नुकसान से आशंकित पार्टी इसकी भरपाई पूर्व और पूर्वोत्तर भारत क्षेत्र से करना चाहती है। बीमारी से लौटने के बाद यह कार्यक्रम होगा जिसमें अमित शाह शिरकत करेंगे और भाजपा की नीति को और मजबूत बनायेंगे.