पाक में हिंदू लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कर कराया “निकाह”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- भारत के पडोसी देश में रह रहें अल्पसंख्यकों को लगातार उत्पीडन किया जा रहा है, इसी के चलते जहाँ पडोसी देश में अल्पसंख्यको की संख्या लगातार जारी है वहीँ इसी कदी में पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिख अल्पसंख्यकों पर धार्मिक अत्याचार की घटनाए लगातार बढ़ रही हैं। हाल में ही सिंध प्रांत के जैकोबाबाद से एक हिंदू लड़की का अपहरण कर जबरन उसका धर्म परिवर्तन करवाया गया। बाद में एक मुस्लिम लड़के के साथ उसका निकाह भी करवा दिया गया। जानकारी के मुताबिक सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने वाली अरोक कुमारी उर्फ महक कुमारी का 15 जनवरी को अपहरण कर लिया गया था।

जिसके बाद से जैकोबाबाद में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। वायरल हुए एक वीडियो के जरिए खुलासा हुआ कि उस लड़की अरोक कुमारी का धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवक अली रजा के साथ निकाह करा दिया गया। वीडियो में अरोक कुमारी और अली रजा एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। हालाँकि इस दौरान लड़की ने वीडियो में कहा कि उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवक से शादी की है। धर्म परिवर्तन के बाद अरोक कुमारी को अलीजा नाम दिया गया। वीडियो में लड़की ने कहा कि मैंने अपनी मर्जी से धर्म बदल कर इस्लाम कुबूल किया है। मेरा नया नाम अलिज़ा है। मैंने दरगाह अमरोत शरीफ में इस्लाम अपना कर अली रज़ा से निकाह किया है। हालाँकि यह कोई पहला वाकया नहीं हैं इससे पहले भी कई हिन्दू लड़कियों के जबरन धर्मपरिवर्तन कराया गया है जिसे लेकर विश्वस्तर पर पाकिस्तान की आलोचना हो चुकी है.

Posted By:- Ankush Pal