भाजपा सरकार का ‘मिशन शक्ति’ यूपी में हुआ फेल…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर चलाया गया ‘मिशन शक्ति’ अभियान विफल साबित हुआ है। ये कहाना है कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जिन्होंने बुधवार को योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि  जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग व झूठा प्रचार हो तो मिशन फेल हो ही जाएंगे। अपराध बढ़ते जा रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ ‘मिशन शक्ति’ अभियान की शुरुआत की थी।

यूपी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा सरकार का मिशन शक्ति फेल रहा।  इस दौरान प्रियंका गांधी ने एक खबर भी ट्वीट की और लिखा कि युवती को जलाने वालों के खिलाफ एक महीने बाद केस हो रहा है।

Posted By:- Ankush Pal…