भारत और चीन ने “विकासशील” देश होने का उठाया जबरदस्त “फायदा”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में वैश्विक आर्थिक मंच से कहा कि चीन और भारत ने ‘विकासशील देश’ होने का फायदा उठाया है और इसका उन्हें भरपूर लाभ भी मिला है. ट्रंप ने चीन के साथ चल रहे ट्रेड वॉर को लेकर एक बार फिर निशाना साधा है।चीन को एक विकासशील राष्ट्र के रूप में देखा जाता है। वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम के मंच से विश्व व्यापार संगठन को संबोधित करते हुए कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, मेरा उनसे (चीन) काफी समय से विवाद चल रहा था, क्योंकि हमारे देश के साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया।

इसी के साथ ही बताया कि भारत को भी एक विकासशील राष्ट्र के रूप में देखा जाता है। परंतु हमें एक विकासशील राष्ट्र के रूप में नहीं देखा जाता।राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जहां तक मेरा सवाल है, हम एक विकासशील राष्ट्र हैं। लेकिन चीन और भारत को इसके चलते जबरदस्त फायदा हुआ उन्हें ‘विकासशील’ माना गया और हमें नहीं, उन्हें होना भी नहीं चाहिए। लेकिन अगर वे हैं, तो हम भी विकाशसील देश ही हैं, क्योंकि कोई भी देश कभी पूर्णरूप से विकसित नहीं हो सकता है हालाँकि विकाशसील होने के चलते चीन और भारत जैसे देशों को इसका अधिक फायदा मिला और इसका नुक्सान अमेरिका को ही उठाना पड़ा है हालाँकि अब ऐसा हरगिज़ नहीं होने दिया जाएगा.

Posted BY:- Ankush Pal