मजबूर महिलाओं ने होंठ सिलकर किया विरोध-प्रदर्शन …

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- जब सियासत के हुक्मरान दबा दे आवाज-ए-अवाम…  तो सिले होठों से जंग-ए-आगाज किया जाता है… काबुल में राष्ट्रपति भवन के सामने 11 महिलाओं ने चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया। इनमें से चार महिलाओं ने अपने होंठ सिले हुए थे। इनमें से एक महिला ने  एक चैनल  को बताया कि होंठ सिलकर प्रदर्शन यह बताता है कि हम कितने मजबूर हैं। हमारी ये सरकार गूंगी और बहरी है। प्रदर्शन के दौरान इन महिलाओं के कहने पर एक महिला डॉक्टर ने इनके होंठ सी दिए।

आपको बता दे कि अफगानिस्तान के प्रांतों में पिछले साल हुए संसदीय चुनाव में ये महिलाएं हार गई थीं। महिलाओं का आरोप है कि वे चुनाव जीत रही थीं, लेकिन धांधली और पैसों की ताकत से विरोधी संसद में प्रवेश करने कामयाब रहे। उन्होंने नतीजे अपने फेवर में करवा लिए। एक महिला प्रदर्शनकारी ने बताया, “हम तीन महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन राष्ट्रपति के पास तीन मिनट का वक्त नहीं है। यह कमेटी चुनाव में हुई धांधली की जांच करेगी। उधर, चुनाव आयोग और सरकार इन महिलाओं के आरोपों को बेबुनियाद बता रही है। महिलाओं का कहना है कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।” इन महिलाओं की मांग है कि अफगान सरकार एक कमेटी गठित करे।