मातम मत बनाओं….कांग्रेस अभी “जिंदा” है…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- जहाँ लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ही कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है वहीँ इन सभी संकटों के बीच दूसरी तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी अपना इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं। वहीँ कई राज्यों में सत्ता पर काबिज कांग्रेस की सरकारों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।इसके बावजूद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का कहना है कि पार्टी अभी जिंदा और सक्रिय है।

केरल और पंजाब में पार्टी का प्रदर्शन यही साबित करता है। थरूर ने राहुल गांधी को कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति बताया। इसी के साथ ही बताया की कांग्रेस के लिए यह समय अपने जख्म संभालने का नहीं, बल्कि अगले 5-6 माह में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का है। आपकों बता दे की कांग्रेस जहाँ इस समय अपने नेतृत्वकर्ता को लेकर संकट में हैं.फ़िलहाल कांग्रेस को इस संकट की घडी से निकलने के लिए कड़ी म्हणत करने की ज़रुरत है.