रायगढ़ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ में अव्वल….

देश – विदेश

देश विदेश(जनमत): बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा को लेकर देश भर चल रहा अभियान “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” मै छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा लिंगानुपात में निरंतर वृद्धि के लिए सम्मानित किया गया है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने जिला अधिकारी यशवंत कुमार को इस अभियान की सफलता पर सम्मानित किया।

          (मंत्री स्मृति ईरानी जिला अधिकारी यशवंत कुमार को सम्मानित करते हुए)

उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिले ने बीते 5 सालमें जन्म आधारित लिंगानुपात में देशभर में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। साल 2014-15 से वर्ष 2018-19 के मध्य जन्म आधारित लिंगानुपात में रायगढ़ जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत शासन द्वारा देशभर के 5 राज्यों एवं दस चयनित जिलों को सम्मानित किया गया हैं।

posted by:- Amitabh Chaubey

chaubeyamitabh0@gmail.com