उत्तर भारत में ठण्ड ने बरपाया “कहर”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- उत्तर भारत ठण्ड की आगोश में आ चूका है, वहीँ इस कारण कई लोगो को अपनी जान भी गवानी पड़ी, इसी कड़ी में अकेले यूपी में ही करीब 31 लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है, आपको बता दे कि पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हाड़ कंपाती ठंड का कहर जारी है। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। यहां पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। आर्द्रता का स्तर 86 फीसदी रहा। सर्द मौसम के कारण उत्तर भारत में 21 रेलगाड़ियां अधिकतम छह घंटे की देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार 1901 के बाद से अब तक दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर का महीना है। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना रह सकता है। यूपी में भी सर्द हवाओं ने जमकर कहर बरपाया और यूपी में पारा

वहीँ इस बार सर्द हवाओं ने भी जमकर कहर बरपाया है, इस दौरान अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम साढ़े चार डिग्री कम रहने पर दिन को ठंडा माना जाता है, अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम साढ़े छह डिग्री कम रहने पर दिन को ‘बेहद ठंडा’ माना जाता है।

वहीं लद्दाख का द्रास बृहस्पतिवार को दक्षिणी ध्रुव के अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंडा रहा राजधानी दिल्ली की रात लंदन से अधिक सर्द थी।  द्रास में न्यूनतम तापमान -30.2 डिग्री दर्ज किया जबकि अंटार्कटिका का न्यूनतम तापमान -26 डिग्री रहा। इसी तरह दिल्ली के पालम में पारा लुढ़क कर 5.4 डिग्री पर पहुंच गया जबकि ब्रिटेन की राजधानी लंदन में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री रहा। वहीं दिल्ली के सफदरजंग में भी न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Posted By:- Ankush Pal