नवम्बर तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त मिलेगा “राशन”….

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया। इसी के साथ ही  देश में कोरोना के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम यह छठा संबोधन था। अपील की। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के विस्तार की घोषणा की जिसके तहत 80 करोड़ लोगो को मुर्फ्त राशन वितरण होता रहेगा। उन्होंने नवंबर तक इस योजना का विस्तार किया। इस दौरान बताया कि कोरोना के खिलाफ लड़ते-लड़ते अब हम अनलॉक-2 में प्रवेश कर रहे हैं। हम उस मौसम में भी प्रवेश कर रहे हैं जिसमें सर्दी, जुकाम, बुखार होता है। ये मामले बढ़ जाते हैं। ऐसे में आप सभी देशवासियों से प्रार्थना है कि ऐसे समय में अपना ध्यान रखें। यह सच है कि अगर कोरोना से होने वाली मृत्यु दर को देखें तो दुनिया के अनेक देशों की तुलना में भारत संभली हुई स्थिति में है। समय पर किए गए लॉकडाउन और अन्य फैसलों ने भारत में लाखों लोगों का जीवन बचाया है। इस दौरान ऐलान किया की

प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग अपने 16 मिनट के संबोधन में कोरोना को केंद्र में रखा और लोगों से लापरवाही न करें साथ ही  पीएम मोदी ने कहा अनलॉक-1 के बाद से लापरवाही बढ़ती जा रही है। समय पर किए गए लॉकडाउन से हमारी स्थिति अच्छी है। विशेषकर कंटेनमेंट जोन पर हमें बहुत ध्यान देना होगा। जो भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। हमें उन्हें टोकना होगा, रोकना होगा और समझाना भी होगा।  प्रत्येक परिवार को हर महीने पांच किलो गेहूं या चावल औऱ एक किलो चना दिया जाएगा। इसमें 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। पिछले महीने का खर्च भी जोड़ दें तो करीब 1.5 लाख करोड़ हो जाता है। लोगों को लॉकडाउन के दौरान सावधानी बरतनी होगी। लापरवाही बरतने वाले लोगों को समझाएं। तभी हम इस संकट काल से जीत पायेंगे और देश एक बार फिर दोबारा से मजबूत हो जाएगा.

Posted By:- Ankush Pal

Correspondent,Janmat News.