कजाकिस्तान में विमान हादसा विमान में 100 लोग थे सवार

देश – विदेश

देश विदेश(जनमत):- कजाकिस्तान के अल्माटी में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है| 100 यात्रियों को लेकर जा रहा कजाकिस्तान का एक विमान अल्माटी हवाई अड्डे  पर दो मंजिला इमारत से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे 14 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 35 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनमें से कुछ यात्रियों को बचाने की कोशिशें तजारी हैं|

क्रैश साइट पर आपातकालीन सेवाओं को भेज दिया गया है| विमान कजाकिस्तान के बड़े शहर अल्माटी से देश की राजधानी नूरसुल्तान जा रहा था। इस विमान में 95 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे| विमान बेक एयर कंपनी का था. अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है| वहीं 9 लोग घायल हैं| इसमें 6 बच्चे भी शामिल है| एयरपोर्ट के काफी करीब ही प्लैन क्रैश हुआ|