रायबरेली विधायक के साथ अंगद सिंह ने लिए “सात फेरे”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- यूपी के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह आखिरकार पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह के साथ साथ जन्मो के बंधन में बांध गयी । देश की राजधानी दिल्ली में जोरबा होटल में दोनों ने शादी की। परिजन और रिश्तेदारों के अलावा कांग्रेस और भाजपा के चुनिंदा नेताओं की मौजूदगी में विधायक जोड़ों ने सात फेरे लिए। कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने दिल्ली में पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ नए जीवन की शुरुआत की। अंगद और अदिति 2017 में विधायक बने और दोनों राजनीतिक परिवारों से आते हैं। आई लव यू पापा, आई मिस यू पापा… जैसे भावनात्मक शब्दों में पिरोया गया एक-एक वाक्य कांग्रेस की सदर विधायक अदिति सिंह ने बृहस्पतिवार को विवाह बंधन में बंधने से कुछ घंटों पहले ट्वीट किया तो उनके दिल में मची हलचल जाहिर हुई। भले ही सदर विधायक के समर्थक में शादी शिरकत करने नहीं जा सके हों, लेकिन उनके करीबियों से शादी के पल-पल की आ रही फोटो को देखकर इस लम्हें को साझा कर रहे थे।.

वहीँ दिल्ली में सदर विधायक ने पंजाब के  कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ नए जीवन की शुरुआत की।सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह ने अपने जीवन में ही बेटी अदिति सिंह को विरासत सौंपकर विधायक बनवा दिया। बेटी की भविष्य की चिंता उन्हें सता रही थी। इसीलिए निधन से कुछ समय पहले ही उन्होंने बेटी की सगाई पंजाब में कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ कर दी थीशादी की सभी रस्में दिल्ली के एक होटल में हुईं।। हालांकि यह बात अखिलेश सिंह के निधन के बाद जगजाहिर हुई। फिलहाल दोनों की शादी बड़े धूम धाम से साथ सम्पन्न हुई है.

Posted By :- Ankush Pal