सरकारी बंगले को सुषमा स्वराज ने किया “खाली”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मैंने नई दिल्ली के सफदरजंग लेन में स्थित आधिकारिक निवास छोड़ दिया है। कृपया इसे नोट कर लें कि अब मैं पूर्व पते और फोन नंबरों पर उपलब्ध नहीं रहूंगी।’ वहीँ इनके द्वारा यह जानकारी दी गयी कि उन्होंने दिल्ली स्थित अपना आधिकारिक बंगला अब छोड़ दिया है।  दरअसल, स्वराज के राज्यपाल बनने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक ट्वीट किया था। इससे पहले 10 जून को स्वराज ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था जिसमें कहा जा रहा था कि उन्हें आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया जा रहा है।

हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया था लेकिन तब तक यह वायरल हो गया था।इसका जवाब देते हुए स्वराज ने कहा, ‘आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाने की खबर बिलकुल भी सच नहीं है. एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘विदेश मंत्री के पद से हटने के बाद मैंने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की। बस यही एक बात ट्विटर पर आंध्र का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए काफी थी।’पूर्व मंत्री ने स्वास्थ्य कारणों से 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव नहीं लड़ा था। 2014 में वह मध्यप्रदेश की लोकसभा सीट विदिशा से जीतकर संसद भवन पहुंची थीं।