सीएम योगी ने मुस्लिम बहुल मालदा जिले में चुनावी सभा को किया “संबोधित”…   

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथ में ले ली है, जिसके बाद सीएम योगी ने मुस्लिम बहुल मालदा जिले में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर निशाना साध। योगी ने आरोप लगाया कि बंगाल में जय श्री राम का नारा लगाने से रोका जाता है। उन्होंने राज्य सरकार पर लव-जिहाद को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मालदा भारत की सनातन की भूमि हैं, मैं इसे कोटि-कोटि नमन करता हूं। मैं स्वयं को धन्य मानता हूं कि मैं चैतन्य महाप्रभु की इस पवित्र भूमि पर आया। बंगाल परिवर्तन की धरती रही है। ये गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की धरती है। जिसने भारत को राष्ट्रगान दिया।

इसी के साथ ही इस धरती ने भारत को पहला नोबेल पुरस्कार दिया था। बंगाल में आज अराजकता की स्थिति है, जिससे पूरे देश को दुख होता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ईद पर जबरन गोहत्या करवाई जाती है। हमारी सरकार बनने पर ये बंद हो जाएगा। फिलहाल चुनावी रण में सीएम योगी ने आहुति दे दी है.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

SPECIAL DESK.