बढत के साथ कारोबारी जगत को मिली “राहत”…

देश – विदेश

कारोबारी जगत (जनमत):- आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 108.15 अंकों की तेजी के साथ 47,991.53 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.1 अंक की बढ़त के साथ 14,364.90 के स्तर पर खुला। प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 100 अंक नीचे 47780 के स्तर पर था। वहीं, निफ्टी 50 अंक नीचे 14260 के स्तर पर था। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने निवेशक चिंतित हैं, जिसके चलते सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई।

इस गिरावट से निवेशकों के आठ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए।शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 154.89 अंक यानी 0.31 फीसदी नीचे 49591.32 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 38.95 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 14834.85 के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले कारोबारी दिन बाजार में बिकवाली रही और साल 2021 की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1707.94 अंक यानी 3.44 फीसदी नीचे 47883.38 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 524.05 अंक यानी 3.53 फीसदी की गिरावट के साथ 14310.80 के स्तर पर बंद हुआ।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…