वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के चलते “कारोबार” हुआ “धड़ाम”….

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत):- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 471.70 अंक यानी 1.21 फीसदी नीचे 38519.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.24 फीसदी यानी 142.55 अंकों की गिरावट के साथ 11384.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के चलते आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार भारी गिरावट पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10.48 बजे जबकि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 626.43 अंक (1.61 फीसदी) नीचे 38364.51 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 1.50 फीसदी (173.05 अंकों) की गिरावट के साथ 11354.40 के स्तर पर खुला था। दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव का माहौल रहा।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ खुले। डाउ जोंस 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 27 अंक नीचे 29073 के स्तर पर खुला। नैस्डैक 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 202 अंक नीचे 12217 पर और एसएंडपी 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 20 अंक नीचे 3560 पर खुला। जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट 19 अंक, हांगकांग का हैंगसैंग 112 अंक गिरकर बंद हुआ।  जापान और कोरिया को छोड़कर दुनिया के लगभग सभी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। निक्केई 218 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Posted By:- Ankush Pal,

Correspondent,Janmat News.