देश के 28वें सेनाध्यक्ष बने “मनोज मुकुंद नरवाणे”….

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- भारतीय सेना के 28वें सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे ने जनरल बिपिन रावत की जगह ली है। जनरल रावत ने लेफ्टिनेंट नरवाणे को बैटन सौंप दी है। इससे पहले सुबह जनरल रावत की विदाई के अवसर पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था।

सेनाध्यक्ष पद से बेशक जनरल रावत आज सेनानिवृत्त हो गए हैं लेकिन वह  नए वर्ष से देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस का पद संभालेंगे।वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं। अपनी 37 वर्षों की सेवा में जनरल नरवाणे ने देश के पूर्वोत्तर हिस्से, जम्मू और कश्मीर सहित श्रीलंका में भारतीय शांति सुरक्षा बल के सदस्य के रूप में काम किया है।

वहीँ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे को जून 1980 में सिख लाइट इन्फैंट्री की 7वीं बटालियन में कमीशन दिया गया था। नरवाणे ने जम्मू-कश्मीर में एक राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन और पूर्वी मोर्चे पर एक इन्फैंट्री ब्रिगेड की कमान भी संभाली है। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे को विशिष्ट सेवा मेडल, सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। फिलहाल अब देश के थल सेना के अध्यश के रूप में मनोज मुकुंद नरवाने बन गएँ हैं.

 Posted By;- Ankush Pal