मनोज सिन्हा होंगे “जम्मू कश्मीर” के नए “उपराज्यपाल”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :-  जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद ये साफ़ हो गया कि  मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे।  लगभग नौ महीने तक प्रदेश की कमान संभालने वाले मुर्मू का इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूर कर लिया है। उपराज्यपाल के इस्तीफे की चर्चा शुरू हुई। पूरे दिन उन्होंने सरकारी कामकाज किया। प्रशासनिक परिषद की बैठक की अध्यक्षता की और शाम को उनके इस्तीफे की बात सामने आई। वह भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (सीएजी) होंगे। मुर्मू ने अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर त्यागपत्र दिया है।

जानकारी के मुताबिक मुर्मू को केंद्र में भेजे जाने की कवायद पिछले कई महीने से चल रही थी। सोशल मीडिया पर भी उन्हें हटाए जाने की बात वायरल हुई थी लेकिन तब केंद्र ने उनका बचाव किया था। 1985 बैच के आईएएस अफसर रहे मुर्मू गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रहे थे। मुर्मू वीरवार सुबह नई दिल्ली जाएंगे। वहीँ जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद केंद्र शासित प्रदेश के पहले उपराज्यपाल जी सी मुर्मू ही थे, फिलहाल अब उपराज्यपाल की कमान मनोज सिन्हा संभालेंगे.

Posted By:- Ankush Pal

Correspondent,Janmat news.