नेताजी ने आजाद भारत का अपना वादा पूरा करके दिखाया…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत):- नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले दो कार्यकमों में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के बाद पश्चिम बंगाल पहुंच गए हैं। वहीं इस  कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंचीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि नेताजी इतिहास नहीं बल्कि आवेग और संस्कृति हैं। पीएम मोदी बोले कि नेताजी ने संकल्प था भारत की जमीन पर आजाद भारत की आजाद सरकार की नींव रखेंगे। नेताजी ने अपना ये वादा भी पूरा करके दिखाया। उन्होंने अंडमान में अपने सैनिकों के साथ आकर तिरंगा फहराया।

इससे पहले ममता ने आज आठ किलोमीटर लंबी पदयात्रा की। पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने देश की चार राजधानी बनाए जाने का सुझाव देते हुए कहा कि दिल्ली के पास ही सबकुछ क्यों होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को चुनाव में बंगाल की याद आ रही है।

 Posted By:- Ankush Pal…