वैज्ञानिकों ने प्लास्टिक के जरिए बनाया “सोना”…

Exclusive News देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :-  प्लास्टिक जहाँ एक तरफ पर्यवरण की दुश्मन बनी हुई हैं वहीँ अब इससे ईंधन और सड़कें बनाने जैसे बहुत से प्रयोग हो चुके हैं। वहीँ दूसरी तरफ दुनिया में पहली बार स्विस वैज्ञानिकों ने प्लास्टिक के जरिए सोना बनाने में सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों के मुताबिक हल्का होने के कारण यह सोने की घड़ियों और ज्वैलरी के रूप में काफी लोकप्रिय होगा। यह शोध साइंस जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

स्विस विश्वविद्यालय ईटीएच ज्यूरिख के वैज्ञानिक राफेल मेजेन्गा ने बताया कि सोने का जो नया रूप विकसित किया है, उसका वजन पारंपरिक 18 कैरेट सोने से लगभग दस गुना कम है। पारंपरिक मिश्रण में आमतौर पर तीन-चौथाई सोना और एक चौथाई तांबा होता है, जिसका घनत्व लगभग 15 ग्राम / सेमी3 होता है। पर प्लास्टिक से बनाए गए इस सोने का घनत्व सिर्फ 1.7 ग्राम / सेमी3 है। फिर भी यह 18 कैरेट का सोना है। इसे बनाने के लिए प्रोटीन फाइबर और एक पॉलिमर लेटेक्स का इस्तेमाल किया।

वहीँ वैज्ञानिको के मुताबिक इसमें पहले सोने के नैनोक्रिस्टल की पतली डिस्क को रखा गया। पहले पानी और बाद में अल्कोहल के जरिए इसका घोल तैयार किया। इस  घोल को कार्बन  गैस के उच्च दबाव से प्रवाहित कर इसे ठोस आकर कार में बदला गया। शोधकर्ताओं ने इसे बनाने की प्रक्रिया और सामग्री दोनों  के लिए पेटेंट का आवेदन कर दिया है। अमेरिका की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी की हालिया रिसर्च के मुताबिक धरती पर करीब 9.1 अरब टन प्लास्टिक है। इस समय दुनिया की आबादी करीब 7.6 अरब है। यानी हर व्यक्ति के हिस्से में लगभग 1.2 टन का प्लास्टिक है। इसके कारण आंतों में इंफेक्शन फैल रहा है, इससे आम आदमी किसी न किसी बीमारी का शिकार होता है और इनमें सबसे ज्यादा पेट की बीमारी शामिल है। माइक्रोप्लास्टिक के हानिकारक केमिकल शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। हर इंसान प्रतिदिन अनजाने में माइक्रोप्लास्टिक के 200 टुकड़े खा जाता है।

Posted By:- Ankush Pal