कोरोना के कहर से सहम उठा “कारोबारी जगत”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- कोरोनावायरस के कहर से बाजार में कोहराम मचा है। जहाँ एक तरफ कोरोना वायरस के चलते दुनिया परेशान हैं वहीँ इसी के साए के चलते देश का शेयर बाजार  एक बार फिर धड़ाम हो गया है. आपको बता दे कि शेयर बाज़ार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. सुबह 11:13 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2,601 अंक यानी 7.29 फीसदी की गिरावट के बाद 33,095.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 758.25 अंक यानी 7.25 फीसदी की गिरावट के बाद 9,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। । ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर के बाजारों की हालत बुरी है।

वहीं इससे पहले सुबह निफ्टी 710.45 अंक यानी 6.79 फीसदी की गिरावट के बाद 9,747.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं सुबह 10:47 बजे सेंसेक्स 2,074.28 अंक यानी 5.81 फीसदी की गिरावट के बाद 33,623.12 के स्तर पर था और निफ्टी 608.35 अंक यानी 5.82 फीसदी की गिरावट के बाद 9,850.05 के स्तर पर था। इससे पहले सुबह 10:06 बजे सेंसेक्स 1,883.19 अंक यानी 5.28 फीसदी की गिरावट के बाद 33,814.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 576.25 अंक यानी 5.51 फीसदी की गिरावट के बाद 9,882.15 के स्तर पर था। इससे पहले सुबह 10:06 बजे सेंसेक्स 1,883.19 अंक यानी 5.28 फीसदी की गिरावट के बाद 33,814.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 576.25 अंक यानी 5.51 फीसदी की गिरावट के बाद 9,882.15 के स्तर पर था। 10:58 बजे सेंसेक्स 2,411.11 अंक यानी 6.75 फीसदी की गिरावट के बाद 33,286.29 के स्तर पर था।

Posted By:- Ankush Pal

Correspondent, Janmat News.