दो साल में अमेरिका जैसा होगा सड़कों का जाल…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कर्नाटक को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कर्नाटक के बेलगावी जिले में पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधार शिला रखी। इस मौके पर गडकरी ने कहा कि उन्होंन संयुक्त राज्य अमेरिका की तर्ज पर भारत में परिवहन के परिद्रश्य को बदलने का लक्ष्य तय किया है। नितिन गडकरी ने सोमवार को कर्नाटक में जिन पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधार शिला रखी है उसमें, बेलगावी-संकेश्वर बाईपास, महाराष्ट्र सीमा तक संकेश्वर बाईपास, चोरला-जंबोकी-बेलगावी, विजयपुरा-मुरागुंडी (एनएच 548 बी) और सिद्धपुरा-विजयपुरा (एनएच 561 ए) शामिल है।

इन पांच राष्ट्रीय राजमार्गों को 3972 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि मैंने सड़क नेटवर्क को विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सभी प्रकार की विकास की गतिविधियां सड़क संपर्क पर ही निर्भर करती हैं, इसलिए केंद्र सरकार भारत में सड़क मार्ग को मजबूत बनाने पर जोर दे रही है। इस दौरान उन्होंने 2024 तक भारत में अमेरिका के बराबर सड़कों का जाल बिछाने का दावा भी किया।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…