खूबसूरती की खूबसूरती की मिसाल इस अभिनेत्री का आज है जन्मदिन

खूबसूरती की मिसाल इस अभिनेत्री का आज है जन्मदिन

व्यक्त्ति-विशेष

 व्यक्ति विशेष (जनमत). बॉलीवुड की दिग्गज और सदाबाहर अभिनेत्री नूतन का आज जन्मदिन है वो 4 जून 1936 को मशहूर एक्ट्रेस शोभना समर्थ और वेटरन निर्देशक रहे कुमार सेन समर्थ के घर मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड में आने से पहले शोभना ने अपनी बेटी नूतन को सिर्फ एक्टिंग की पढ़ाई करने के लिए विदेश भेजा। महज 54 साल की उम्र  में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की वजह से इस दुनिया से विदा लेने वाली नूतन की फिल्मों और गीतों को आज भी देखा जाता है। रुपहले पर्दे पर अपनी सौम्य और दमदार अभिनय से अमिट छाप छोड़ने वाली नूतन का दौर ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों का था, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से बड़े पर्दे पर गहरे और चटक रंग भरे।

नूतन ने अपने फिल्मी करियर में 70 से ज्यादा फिल्में कीं जो एक से बढ़कर एक हिट फिल्में रहीं। उन्होंने महज 14 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। भारतीय सिनेमा के इतिहास में नूतन सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में शामिल हैं। नूतन के छह फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी उनकी भतीजी काजोल ने 2011 में अपना छठा फिल्मफेयर पुरस्कार जीतकर की। साल 1958 में आई फिल्म ‘दिल्ली का ठग’ में नूतन एक तैराक के अभिनय में नजर आई थीं। इस फिल्म में लोगों को उनका ग्लैमरस लुक देखने को मिला था, इस  फिल्म के एक सीन में नूतन ने स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहन रखा था। इस स्विमिंग कॉस्ट्यूम में उनकी एक फोटो बहुत वायरल हुई थी। इसी फोटो की वजह से नूतन रातोंरात स्टार बन गई थीं। बिमल रॉय की ‘बंदिनी’ नूतन के कैरियर में एक मील की पत्थर की तरह है। इसके अलावा ‘छलिया’, ‘देवी’, ‘सरस्वतीचंद्र’, ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’, ‘सौदागर’ जैसी फ़िल्में करने वाली नूतन अपार कामयाबी पाने के बावजूद सादगी की एक मिसाल रही हैं।

नूतन ने अपने कैरियर के टॉप पर पहुंचने के बाद साल 1959 में नेवी के लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से शादी कर ली थी। जिस के बाद उन्हें एक बेटा हुआ जिस का नाम मोहनीश बहल है जो लंबे समय से एक अभिनेता के रूप में सक्रिय हैं। अमेय चक्रवर्ती के निर्देशन में बनी फिल्म सीमा में नूतन ने एक अनाथ लड़की गौरी के किरदार में बेहतरीन अदाकारी की। उनके हाव भाव, उनके अभिनय और उनकी चितवन ने हिंदी सिनेमा के दर्शकों का मन मोह लिया। इसी फिल्म के लिए नूतन को फिल्मफेयर का पहला बेस्ट एक्टर फीमेल खिताब मिला। नूतन अपने समय के हर टॉप एक्टर के साथ काम कर चुकी थीं। नूतन ने फिल्म ‘कर्मा’ में दिलीप कुमार के साथ काम किया था। इस फिल्म में नूतन ने दिलीप कुमार की पत्नी का रोल निभाया था। खुद दिलीप कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, मैं बहुत हैरान हूं कि मैंने इतने सालों में कभी नूतन के साथ काम नहीं किया।

समय और खुद को बदकिस्मत मानते हुए दिलीप कुमार ने कहा था कि नूतन एक शानदार अदाकार हैं। सुबोध मुखर्जी  के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म पेइंग गेस्ट में नूतन, देव आनंद के साथ काम किया था इस फिल्म में नूतन ने एक  जमीदार की बेटी रोल किया था जो की बहुत ही शानदार रोल था| एस डी बर्मन के संगीत से सजी इस फिल्म में नूतन का अभिनय शानदार रहा और इसे फिल्म समीक्षकों की खूब सराहना मिली। मशहूर अभिनेता राज कपूर के साथ नूतन की फ़िल्म छलिया फ्योडोर दोस्तोयेव्स्की की किताब व्हाइट नाइट्स पर आधारित है। शादीशुदा महिला शांति के किरदार को नूतन ने इस फ़िल्म में बखूबी  निभाया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और नूतन को फिल्मफेयर बेस्ट ऐक्टर फीमेल के लिए नामित किया गया।  फिल्म “बंदिनी” के लिए नूतन को तीसरा फिल्मफेयर बेस्ट ऐक्टर फीमेल का पुरस्कार मिला।

1963 में बनी फिल्म बंदिनी में नूतन ने एक बार फिर बिमल रॉय के साथ काम किया और इस बार भी नतीजा सुपरहिट फिल्म के रूप में निकला। इस फिल्म को एक राष्ट्रीय और बेस्ट फिल्म सहित 6 फिल्मफेयर पुरस्कार मिले।  साल 1951 में ही नूतन की फिल्म नगिना रिलीज हुई थी। उसी साल नूतन ने मिस इंडिया का खिताब जीतकर घरवालों को ही नहीं सभी को चौंका दिया था। उस वक्त नूतन की उम्र महज 16 साल थी। वे वहीं, फिल्म नगिना में बेहतरीन एक्टिंग के लिए नूतन को बेस्ट एक्ट्रेस का पहला फिल्मफेयर अवार्ड मिला। हमारे जनमत न्यूज़ परिवार की तरफ़ से नूतन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं|

आइये अप को नूतन की कुछ बेहतरीन फिल्मो के नाम बता दे जिस ने नूतन को एक बहुत बड़े मुकाम तक पहुचा दिया|  फिल्म–  सीमा (1955) , पेइंग गेस्ट (1957), फिल्म सुजाता (1959), फिल्म –  छलिया (1960), फिल्मबंदिनी (1963),फिल्म मिलन (1967),फिल्म सौदागर (1973),फिल्म अनुराग (1972),फिल्म मैं तुलसी तेरे आंगन की (1978) और फिल्म मेरी जंग (1985) 

अमिताभ चौबे

chaubeyamitabh0@gmail.com