देश की पहली सुपरस्टार को जन्मदिन की सालगिरह पर श्रद्धांजली!….

मनोरंजन व्यक्त्ति-विशेष

व्यक्त्ति-विशेष(जनमत):- बॉलीवुड में श्रीदेवी का नाम एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में याद किया जाता है जिन्होंने अपनी दिलकश अदाओं और दमदार अभिनय से लाखों लोगों के दिल में अपनी खास पहचान बनाई है।

हिंदी फिल्म जगत की पहली महिला सुपरस्टार दिवंगत श्रीदेवी का आज 56वां जन्मदिन है| हालांकि वह अब हमारे बीच में नहीं हैं। 24 फरवरी 2018 को दुबई के होटल में बाथटप में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। श्रीदेवी वास्तव में अभिनेत्री ही नहीं बल्कि देश की पहली महिला सुपरस्टार होने के साथ ही एक बेहतरीन अदाकारा भी थी|

जिनकी कमी बॉलीवुड कभी नहीं भूलेगा| महान अदाकारा का जन्म 13 अगस्त, 1963 को तमिलनाडु के शिवकाशी नाम के एक छोटे से गांव में हुआ था। उनकी एक बहन श्रीलता और दो सौतेले भाई आनंद और सतीश हैं।आपको यह जानकार बेहद हैरानी होगी की  श्रीदेवी कभी स्कूल नहीं गईं, इसका उन्हें सारी जिंदगी मलाल रहा।

                                                        (श्रीदेवी अपनी बहन श्रीलता के साथ)

इसलिए वे चाहती थीं कि उनकी दोनों  बेटियां फिल्मों में आने से पहले पढ़ाई पूरी करें। उनका बचपन का नाम  श्री अम्मा यंगर अयप्पन था। उनके पिता अय्यपन एक वकील थे। उनकी मां का नाम राजेश्वरी था और आंध्रप्रदेश की रहने वाली थीं। उन्हें तमिल और तेलुगु का बहुत अच्छा ज्ञान था। वे जितनी अच्छी हिन्दी बोलती थीं, उससे कहीं ज्यादा अच्छी उनकी इंगलिश थी।

                                     (श्रीदेवी बच्चपन मे अपने माँ और पिता जी के साथ)

वर्ष 1976 तक श्रीदेवी ने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में चार वर्ष की उम्र में बतौर बाल कलाकार काम किया। बाल कलाकार के रूप में श्रीदेवी को मलयालम फिल्म ‘पुमबट्टा’ (1971) के लिए केरला स्टेट फ़िल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया था।  इसके बाद बतौर अभिनेत्री उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म मुंदरू मुदिची से की। साल 1977 में प्रदर्शित तमिल फिल्म 16 भयानिथनिले की व्यावसायिक सफलता के बाद श्रीदेवी रातों रात स्टार बन गईं।

                                                        (श्रीदेवी के बच्चपन की फ़ोटो)

श्रीदेवी ने हिंदी फिल्मों में बतौर अभिनेत्री के रूप में वर्ष 1979 में प्रदर्शित फिल्म सोलहवां सावन से अपने करियर की शुरुआत की थी। पर इस फ़िल्म के फ्लॉप होने के बाद अभिनेत्री श्रीदेवी ने हिंदी फिल्म उद्योग छोड़ दक्षिण भारतीय फिल्मों की ओर लौट गईं। वही एक बार फिर वर्ष 1983 में श्रीदेवी ने फिल्म हिम्मतवाला के जरिये  हिंदी फिल्मों का रुख किया। फिल्म की सफलता के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल रहीं।

वर्ष 1986  में आई फिल्म “नगीना” श्रीदेवी के करियर की महत्वपूर्ण  फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में इस फिल्म में उनपर फिल्माया गीत मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा… में उन्होंने जबरदस्त डांस किया था। वह एक बार फिर वर्ष 1987  में आई  फिल्म मिस्टर इंडिया ने श्रीदेवी को रातो रात एक सुपर स्टार बना दिया और ये फ़िल्म सुपर हिट हुई| बॉलीवुड में श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री रहीं जिन्होंने चुनौतीपूर्ण किरदारों को बखूबी से निभाया।

बहुत ही कम लोग ये बात जानते होगे की श्रीदेवी ने मात्र 13 वर्ष की उम्र में सिल्वर स्क्रीन पर तमिल फिल्म ‘मूंदरू मुदिचू’ में रजनीकांत की मां का किरदार निभाया था। जो कि एक अभिनेत्री के लिए काफी चौंकाने वाला था| बहुत कम लोग ये बात जानते है की मिथुन  के साथ विवाह को छुपाने के कारण श्रीदेवी की काफी बुराई हुई यह विवाह तब विवादों में आया जब फैन नामक एक पत्रिका ने उनके विवाह प्रमाणपत्र को प्रकाशित जकर दिया था।

श्रीदेवी एक्टर जितेन्द्र के साथ 16 फिल्मों में काम किया, जिसमें से 11 फिल्मों हिट रहीं।  यश चोपड़ा की बॉलीवुड फिल्म “चांदनी” वर्ष 1989 में उनके द्वारा निभाया गया रोल घर-घर में मशहूर हो गया था, और इस फिल्म ने साल 1989 में, सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया। यह श्रीदेवी की पहली हिंदी फिल्म थी, जिसमें उनकी खुद की आवाज थी। वर्ष 1993 में, हिंदी फिल्म “रूप की रानी चोरों का राजा” में रोल किया, जो भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी।

                                                         (श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ)

इस फिल्म को देख कर आलोचकों ने श्रीदेवी के कार्य की खूब तारीफ़ की।   श्रीदेवी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में 7 से अधिक बार दोहरी भूमिकाएं निभाई थी। श्रीदेवी के बारे मै एक बात जो की भूत ही कम लोग जानते है की फ़िल्म ‘चालबाज़’ का प्रसिद्ध गीत “ना जाने कहां से आई है” के फिल्मांकन के दौरान श्रीदेवी को 103 डिग्री बुखार हो गया था। श्रीदेवी को 5 फ़िल्मफ़ेर पुरस्कार भी मिले थे| 2013 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था।

                                              (श्रीदेवी अपनी बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ)

श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से साल 1996 में शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बेटियां हुईं। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर श्रीदेवी के सौतेले बच्चे है। श्रीदेवी अब हमारे बीच में भले ही न हो, लेकिन उनके द्वारा निभाए गए किरदार हमेशा लोगों के दिलो पे राज करेंगे। हमारे  जनमत न्यूज़ परिवार की तरफ़ से  श्रीदेवी  को जन्मदिवस के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजली!….

अमिताभ चौबे

chaubeyamitabh0@gmail.com