“बरेली की बर्फ़ी” का आज है “जन्मदिन”.....

“बरेली की बर्फ़ी” का आज है “जन्मदिन”…..

व्यक्त्ति-विशेष

मनोरंजन(जनमत): बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज 18 जुलाई को अपना 37 वां जन्मदिन मना रही हैं| वह एक ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने अपने काम से देश की नहीं बल्कि विदेश में  भी अलग पहचान बना ली है। वह आज के समय में हर लड़की के लिए मिसाल बन चुकी है। प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस  है जो कि वेस्टर्न लुक के साथ साथ ट्रेडिशनल लुक में  भी वह कम हॉट नहीं लगती है।

इसी कारण उनके कई ऐसे लुक्स से जिन्होंने पूरी दुनिया में खूब वाहवाही लूटी। 1982 में प्रियंका का जन्म झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से पूरी की। बाद में उन्होंने लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स और जय हिंद कॉलेज और बसंत सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस मुंबई से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। प्रियंका के पिता आर्मी में डॉक्टर थे। प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थीं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ ही साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। फिल्मों के साथ साथ प्रियंका चोपड़ा ने कई सारी म्यूजिक  एलबम और कई मॉलिंग शोज भी काम कर चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा शुरू में क्रिमिनल साइकोलॉजी पढ़ना चाहती थीं। लेकिन धीरे-धीरे उनका मन अभिनय की ओर लगने लगा। प्रियंका चोपड़ा दलेर के गाने ‘सजन मेरे सतरंगिया’  में काम कर चुकी हैं। वहीं इसके बाद ही उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। प्रियंका के करियर की पहली फिल्म एक तमिल मूवी थी। फिल्म का नाम थमिज़हन है। अमेरिका के स्कूल में सांवले रंग की वजह से प्रियंका  चोपड़ा को ‘ब्राउनी’  कहकर बुलाया जाता था। वही उन्होंने रंगभेद टिप्पणी भी झेली है| साल 2003 में फिल्म ‘द हीरो: स्टोरी ऑफ ए स्पाई’  से प्रियंका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय  फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने 2018 में हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस से शादी कर ली थी ।

निक और प्रियंका की उम्र में 10 साल का अंतर है । प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के  उमेद भवन से हुई थी। आज इनकी शादी को 6 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और दोनों अक्सर लोगों को कपल गोल देते नजर आते हैं| दोनों की कैमेस्ट्री फैंस को खूब भाती है| आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर को ईसाई और 2 दिसंबर को हिंदू मान्यताओं के मुताबिक शादी की|  शादी के बाद ये  प्रियंका का पहला बर्थडे है। प्रियंका को फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 14 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रियंका ने साल 2000 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीता था। तब वो केवल 18 साल की थीं। फिल्मों में आने से पहले प्रियंका ने लंबे समय तक फैशन इंडस्ट्री में काम किया।

वह रोजाना एक्सरसाइज करती हैं। जिससे कि उनकी बॉडी शेप में रहने के साथ-साथ टोंड रहे। प्रियंका अधिकरत घर के बने खाने के बजाय बाहर का खाना पसंद करती हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारतीय सुंदरता का परचम पूरी दुनिया  में लहराते हुये रीता फारिया के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली वह पांचवीं भारतीय सुंदरी बनीं। वर्ष 2003 में राज कंवर फिल्म ‘अंदाज’ प्रियंका के सिने करियर की  महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। बेहतरीन गीत-संगीत, अभिनय और दमदार पटकथा से फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। वर्ष 2004 में प्रियंका चोपड़ा की एक और सुपरहिट फिल्म “मुझसे शादी करोगी” प्रदर्शित हुयी। प्रियंका चोपड़ा अपने एक दशक लंबे सिने करियर में अबतक 40 फिल्मों में अभिनय कर चुकी है।

लंदन  के मिलेनियम डोम में साल 2000 में 30 नवंबर के दिन भारत की 17 बरस प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब अपने नाम कर लिया था। प्रियंका चोपड़ा ने दो हॉलीवुड फिल्म बेवॉच और ए किड लाइक जाके में काम किया है। उन्होंने अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको में भी लीड रोल प्ले किया है। प्रियंका ने हर तरह को फिल्मो में काम किया है , फिल्म बाजीराव मस्तानी से इन्हें इंटरनेशनल फेम प्राप्त हुआ इस फिल्म के लिए इन्हें कई अवार्ड्स भी प्राप्त हुए| अभिनेत्री  प्रियंका आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आने वाली हैं|

ये फ़िल्म 11 अक्तूबर को दुनिया भर में रिलीज होगी फ़िल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जयरा वसीम और रोहित सुरेश शराफ मुख्य रोल निभायेगे इस फ़िल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है जबकि इसके प्रोड्यूसर खुद प्रियंका  चोपड़ा सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला हैं| हमारे  जनमत न्यूज़ परिवार की तरफ़ से  प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं|

अमिताभ चौबे

chaubeyamitabh0@gmail.com