राहुल गाँधी का आज है जन्मदिन….

व्यक्त्ति-विशेष

व्यक्ति विशेष (जनमत): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत देश के चर्चित युवा नेता राहुल गांधी का आज 19 जून को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनका जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ| इनकी माता का नाम सोनिया गाँधी है जो पूर्व काँग्रेस अध्यक्ष  भी रही है| इनके पिता का नाम राजीव गाँधी था जिनका 21 मई 1991 को श्रीपेरुमबुदुर में चुनावी रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम (Liberation Tigers of Tamil Eelam) के द्वारा मानव बम हमला करा कर के हत्या कर दी गई थी वो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री थे| उनकी एक छोटी  बहन भी है जिनका नाम प्रियंका गाँधी वाड्रा हैं ये राहुल से 2 साल छोटी है|  जिन्होंने 1997 में एक बड़े व्यापारी रॉबर्ट वाड्रा से शादी की थी|

राहुल गाँधी की दादी  इंद्रा गाँधी थी जिनका 31 अक्टूबर 1984 को हत्या के दिया गया था वो भारत की पूर्व प्रधानमंत्री रह चुकी है| राहुल गांधी नेहरू गांधी परिवार के चौथी पीढ़ी के भारतीय राजनेता है| वे भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस के वर्तमान उपाध्यक्ष है और साथ ही  साथ वो भारतीय राष्ट्रिय विद्यार्थी संघ और राष्ट्रिय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के पद पर विराजमान है| अभी कुछ ही समय पहले वे ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महामंत्री भी नियुक्त हुए है| राहुल गांधी संसद के सदस्य भी है| राहुल गाँधी की पढाई दिल्ली सेंट कोलाम्बस (Scent Columbus) स्कूल में हुई और इसके बाद  वो प्रशिद्ध दून विधालय में पढने चले गए जहाँ उनके पिता राजीव गाँधी ने भी पढाई की थी| सन् 1981-83 तक उनकी सुरक्षा की वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी|

उन्होंने हॉवर्ड यूनिवर्सिटी (Howard University) के रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा(Rollins College Florida) से सन् 1994 में कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की| इसके बाद सन् 1995 में  कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University)  के, ट्रीनीटी कॉलेज से एम.फिल. की उपाधि प्राप्त की| पढ़ाई के बाद राहुल गाँधी ने अपने गुरु माइकल पोर्टर की प्रबंधन परामर्श कंपनी मॉनिटर ग्रुप में तीन  बरस तक काम किया| 2004 में, वह उत्तर प्रदेश के अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सद्स्य के रूप में चुने गए। 24 सितंबर 2007 में, उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया। 2009 के आम चुनाव में, उन्होंने अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से अपनी लोकसभा सीट को कायम रखा था। जनवरी 2013 में, उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

वर्ष 2014 में, लोकसभा चुनाव में उन्होंने अमेठी की लोकसभा सीट पर पुनः जीत दर्ज कर, अपनी लोकसभा सीट को बरकरार रखा। उत्तर प्रदेश की एक लड़की ने राहुल पर आरोप लगाते हुए कहा कि “उन्होंने अपने दोस्त के साथ मिलकर मेरा बलात्कार किया है।” हालाँकि सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा जाँच के दौरान उन्हें आरोपमुक्त कर दिया गया था। राहुल गांधी ने अपने पहले इंटरव्यू में कहा था कि वे सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करते है| विभाजन की कूटनीति राजनीति को वो बिल्कुल गलत मानते है. राहुल ने यह भी कहा था कि वो देश में व्याप्त जाति और धार्मिक तनाव को कम करने की पूरी कोशिश करेंगे| 2014 के चुनाव में हार के बाद से राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के रूप में सक्रीय है|

राहुल देश के किसानों के लिए बहुत से कार्य करते है, आये दिन वे किसानों के पास जाकर उनकी व्यथा सुनते और उनके साथ रैली में शामिल भी होते है| राहुल गांधी  एक युवा नेता है, जो देश में युवाओं को राजनीति  में आने के लिए प्रेरित करते है| राहुल गाँधी के चाचा है संजय गाँधी जिनका 23 June 1980 को एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी| मई 2011 में, भट्टा पारसौल गांव में किसानों के साथ एक राजमार्ग परियोजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया गया। बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड मामले में उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया। राहुल गांधी के जन्मदिन  पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई देने के साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना भी की है। वही राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनके घर के बाहर हवन किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल के जन्मदिन के मौके पर उनके बेहतर स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना को लेकर हवन किया गया। राजस्थान के डिप्टी सीएम और राहुल गांधी के परिवार के बहुत ही करीबी सचिन पायलट ने भी ट्वीट करते हुए  राहुल गांधी को बधाई दी है| हमारे जनमत न्यूज़ परिवार की तरफ़ से राहुल गाँधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं|

 अमिताभ चौबे

chaubeyamitabh0@gmail.com